योजना अवलोकन

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई इस छात्रवृत्ति योजना के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना का नाम Azim Premji Scholarship 2025
आयोजन संस्था अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation)
लाभ राशि ₹30,000 प्रति वर्ष (पूरा कोर्स अवधि तक)
कुल लाभार्थी लक्ष्य लगभग 2.5 लाख छात्राएँ
कुल बजट ₹2,250 करोड़ (तीन वर्षों में)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

पात्रता मानदंड

लिंग आधारित पात्रता

केवल लड़कियाँ इस योजना के लिए पात्र हैं।

शैक्षणिक पात्रता

10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल/कॉलेज से की हो।

शैक्षणिक स्तर

2025-26 सत्र में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त छात्राएँ (UG Degree/Diploma 2-5 वर्ष अवधि)

लागू राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रथम चरण आवेदन शुरू

10 सितंबर 2025

प्रथम चरण आवेदन अंतिम तिथि

30 सितंबर 2025

द्वितीय चरण आवेदन शुरू

10 जनवरी 2026

द्वितीय चरण आवेदन अंतिम तिथि

31 जनवरी 2026

आवश्यक दस्तावेज

फोटोग्राफ

रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (6 महीने से पुरानी नहीं)

हस्ताक्षर

सफेद कागज पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी

आधार कार्ड

आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी

बैंक खाता विवरण

बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी

शैक्षणिक दस्तावेज

10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट

प्रवेश प्रमाण

कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क रसीद या बोनाफाइड प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें

इस स्कॉलरशिप योजना का आवेदन करने के लिए आपको कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है। बिल्कुल निशुल्क में आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

  1. अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं
  2. यहां पर आपको वर्ष 2025 के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक कर देना है
  3. अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है
  4. संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बैंक फोटो अपलोड करनी है
  5. अब आपको नीचे दिए गए फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है और आवेदन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लेना है
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

अधिक जानकारी के लिए WhatsApp पर जुड़ें

स्कॉलरशिप से संबंधित नवीनतम अपडेट और सहायता प्राप्त करने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

WhatsApp पर जुड़ें

सामान्य प्रश्न (FAQs)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना क्या है?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है जिसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

क्या इस योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क है?

नहीं, इस स्कॉलरशिप योजना का आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है। बिल्कुल निशुल्क में आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

क्या लड़के भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह योजना केवल लड़कियों के लिए है। लड़के इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

क्या निजी स्कूल से पढ़ी हुई छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, इस योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं ने कक्षा 10 और 12 दोनों कक्षाएं किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल से नियमित छात्र के रूप में पास की होनी चाहिए।

क्या यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स के लिए मिलती है?

हां, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्राओं को प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की संपूर्ण अवधि (2 से 5 वर्ष) के लिए प्रतिवर्ष ₹30,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।